Kanpur News: हमला करने वाला पिटबुल 'हिरासत' में, घायल गाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराया

Pitbull (1)
विज्ञापन

kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में एक पिटबुल कुत्ते (Pitbull dog) ने अब गाय (Cow) पर हमला कर दिया था। इस खूंखार कुत्ते के हमले (Pitbull Attack) का एक वीडियो (Video viral) गुरुवार को सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने कुत्ते के मालिक को कुत्ते का लाइसेंस दिखाने के कहा। साथ ही कुत्ते को पिंजरे में बंद कर दिया है। घायल गाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराया है।

अभी पढ़ें – भड़काऊ बयानबाजी का प्लेटफॉर्म बन गए हैं न्यूज चैनल: सुप्रीम कोर्ट

विज्ञापन

गाय का पकड़ लिया था जबड़ा, छुड़ाने में निकली छूटे पसीने

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कानपुर के सरसैया घाट इलाके का बताया गया था। वीडियो में पिटबुल कुत्ता गाय पर हमला करते हुए दिखाई दिया था। खूंखार पिटबुल कुत्ते ने गाय के जबड़े को जकड़ लिया। पिटबुल का मालिक बार-बार उसे डंडे से मारने के बाद गाय को बचा नहीं पा रहा था। बाद में कुछ और स्थानीय लोगों ने मिलकर गाय को इस खूंखार कुत्ते से बचाया। वहीं पास में खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

वीडियो के बाद हरकत में आया नगर निगम

वीडियो के वायरल होने पर कानपुर नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने शुक्रवार को कुत्ते को पकड़कर पिंजरे में डाल दिया। जबकि गाय के जबड़े में गंभीर चोट आने पर उसे पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं  पिटबुल के मालिक गोल्डी मिश्रा को कुत्ते का लाइसेंस दिखाने को कहा गया है। संयोग से पिटबुल ने इसी मोहल्ले में एक सप्ताह पहले भी एक व्यक्ति पर हमला किया था। बता दें कि यूपी में पिछले कुछ दिनों में पिटबुल कुत्तों के काफी हमले सामने आए हैं।

लखनऊ में महिला का मार डाला था, गाजियाबाद में बच्चे को खाया

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ समय पहले ही एक पिटबुल कुत्ते ने अपनी बुजुर्ग मालकिन को मौत के घाट उतार दिया था। महिला उस पिटबुल कुत्ते का खास ख्याल रखती थी। बात में लखनऊ प्रशासन ने कुत्ते को अपने कब्जे में लिया था। यह घटना पूरे देश में चर्चा का मुद्दा बन गई थी। इतना ही नहीं अभी पिछले महीने उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पार्क में घूमते समय 11 साल के बच्चे पर भी पिटबुल ने हमला कर दिया था। कुत्ते बच्चे के चेहरे पर बुरी तरह से काट खाया था। डॉक्टरों द्वारा बच्चे के चेहरे पर 150 टांके लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ