Uttar Pradesh News: यूपी पुलिस (UP Police) के काम करने का तरीका हमेशा चर्चा में रहता है। अपने अजीबोगरीब कारनामों की वजह से पुलिस की काफी फजीहत होती है। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात (Kanpur Dehat) से आया है जो पुलिस के काम करने के तरीके पर सवालिया निशान खड़े करता है। मामला रसूलाबाद पुलिस का है। यहां पुलिस बीजेपी के एक कार्यकर्ता को अंडरवियर-बनियान में ही घर से उठाकर लेकर चली गई। अब इसे लेकर पुलिस की खूब फजीहत हो रही है।
बीजेपी कार्यकर्ता विजय मिश्रा रसूलाबाद कस्बे के आजाद नगर में रहते हैं। विजय पर अभद्र टिप्पणी का केस दर्ज होने पर पुलिस नियम कानून भी भूल गई। सीधे उनके घर पहुंचकर उन्हें पूरे कपड़े पहनने का भी मौका नहीं दिया और घसीटकर ले जाने लगी। जब उनके नाबालिग बेटे ने पुलिस को रोका तो उसे पुलिसवालों ने थप्पड़ लगा दिया। विजय मिश्रा की बेटी उनको कपड़े देने गई तो उसे डांटकर भगा दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की इसे लेकर जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं पुलिस अब सफाई दे रही है।
ये भी पढ़ें-Watch Video: नशे की पुड़िया का खुलेआम मोलभाव, गांजा बेचती महिलाओं का वीडियो वायरल
नाबालिग बेटे को भी पीटा
आरोप है कि पुलिस उन्हें घसीटती हुई ले गई और उसकी पत्नी और बच्चे को पीटा भी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस उसके घर में घुसकर नाबालिग बेटे को पीटती हुई भी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी इसकी जांच की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उस शख्स पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का केस दर्ज है।
वहीं लोगों का कहना है कि मामूली शिकायत पर बीजेपी कार्यकर्ता के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। वहीं एसपी ने रसूलाबाद पुलिस को मामले की जांच करने के लिए कहा है। एसपी का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: इजराइल ने इस्तेमाल किया ऐसा हथियार कि थर्रा गए हमास आतंकी, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
6 mins agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
1 hr agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
2 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
8 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
10 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines