Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मजदूर के बैंक खाते में अचानक 310 करोड़ आ गए। पैसे आते ही परिवार खुशी से झूम उठा। परिवार के सभी सदस्यों ने अपने-अपने सपने भी बुन लिए। बड़ी कार, बड़ा सा बंगला, बेटी की शादी और बेटे को बिजनेस खुलवाने की प्लानिंग तक कर ली, लेकिन अगली सुबह सारे सपने काफूर हो गए। खाते में महज 129 रुपये ही बचे। 24 घंटे की बेहिसाब खुशियों के बाद अब मजदूर परिवार अपनी पुरानी जिंदगी में लौट आया है। अब आपको बताते हैं क्या था पूरा मामला।
राजस्थान के भट्ठे पर ईंटें थापता है बिहारी लाल
मामला कन्नौज जिले के छिबरामऊ का है। यहां के गांव कमालपुर के रहने वाले बिहारी लाल राजस्थान में एक ईंट भट्ठे पर ईंटें थापने का काम करते हैं। परिवार में पत्नी सरिता और दो बच्चे (बेटा-बेटी) हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 700 रुपये की मजदूरी करते हैं। बारिश के कारण परिवार अपने गांव छिबरामऊ लौट आए। जानकारी के मुताबिक बिहारी लाल रविवार को गांव में बैंक मित्र के पास गए थे। उन्हें कुछ पैसों की जरूरत थी। बैंक मित्र ने जब उनका खाता देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। उसे लगा कि कुछ भ्रम हुआ है। उसने दोबारा खाता जांचा, इस बार भी वह चौंक गया। तीसरी बार में उसने बिहारी लाल को बताया कि तुम्हारे खाते में 310 करोड़ रुपये हैं।
खुशी से पागल हुए बिहारी लाल ने गांव में हल्ला मचाया
खाते में 310 करोड़ रुपये सुनकर बिहारी लाल खुशी से पागल हो गया। उसने पूरे गांव में हल्ला मचा दिया। अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार की खुशियां भी सातवें आसमान पर पहुंच गईं। बिहारी लाल और उसकी पत्नी ने गहने, कार, बंगला, नौकर-चाकर, बेटी की शादी और बेटे के बिजनेस के लिए पूरी प्लानिंग कर ली। बिहारी लाल ने बताया कि पूरे परिवार को रात में नींद तक नहीं आई। सभी खुली आंखों से सपने देखने लगे।
अब खाते में बचे हैं कुल 129 रुपये
सोमवार को बिहारी लाल बैंक से पैसे निकालने के लिए गए तो उनके सपने खाते के पैसों की तरह उड़ गए। उनके खाते में मात्र 129 रुपये ही बचे। मायूस बिहारी लाल वापस अपने घर लौट आया। परिवार को दुख भरी कहानी बताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक वालों ने बिहारी लाल का खाता सीज कर दिया है। वहीं मजदूर के खाते में आए 310 करोड़ रुपये पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
43 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
47 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
12 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines