Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक हेडमास्टर का रिवॉल्वर लेकर स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं स्कूल के एक शिक्षक ने भी हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप यह भी है कि एक शिक्षक को हेडमास्टर ने इतना डांटा था कि उसे बुखार आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
कन्नौज के छिबरामऊ के एक स्कूल का है वीडियो
मामला कन्नौज के छिबरामऊ का है। यहां के शाहजहांपुर प्राइमरी स्कूल में डॉ. आशीष राजपूत हेडमास्टर हैं। आरोप है कि पिछले दिनों वह स्कूल में रिवॉल्वर लेकर पहुंचे और बच्चों पढ़ाया। स्कूल में मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका चुपके से रिवॉल्वर के साथ वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं स्कूल के एक शिक्षक ने हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिक्षक को इतना डांटा कि उसे बुखार आ गया
शिक्षक का आरोप है कि पिछले दिनों किसी बात पर हेडमास्टर ने एक शिक्षक को काफी बुरी तरह से डांटा था। इसके बाद शिक्षक की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे शिक्षक के दोस्त ने उन्हें छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शिक्षक ने हेडमास्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए। घटना की जानकारी होने पर बीईओ समेत अन्य शिक्षक भी अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली। बीईओ विमल तिवारी का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
अपनी सुरक्षा के लिए रखता हूं लाइसेंसी रिवॉल्वर
वहीं हेडमास्टर डॉ. आशीष राजपूत का कहना है कि उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर है। वह अपनी सुरक्षा के लिए इसे अपने साथ रखते हैं। उनका कहना है कि वह कभी भी खुले में इसे नहीं दिखाते। उन्होंने कहा है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वह काफी पहले का है। सोमवार को वह रिवाल्वर लेकर स्कूल नहीं थे। उनका आरोप है कि उन्हें फंसाने के लिए यह बस किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
1 hr agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines