Udaipur Murder Case: राजस्थान के उदयपुर से कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में बड़ी अपडेट सामने आ रही है। कुछ समय पहले ही एनआईए की टीम हत्यारों को लेकर उदयपुर पहुंची हैं। एनआईए के टीम रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद के साथ अन्य आरोपियों को तस्दीक के लिए उदयपुर लाई है। अभी सभी आरोपियों को उदयपुर के एक थाने में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह एनआईए सभी आरोपियों से घटनास्थल की तस्दीक कराएगी। बता दें कि 28 जून को रियाज और गौस मोहम्मद ने कन्हैया लाल की धारधार हथियार से गाला रेतकर हत्या कर दी थी। उदयपुर पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
वहीं, कन्हैयालाल जघन्य हत्याकांड मामले में उनके बड़े बेटे ने पिता के हत्यारों को फांसी नहीं होने तक चप्पल व जूते पहनना छोड़ दिया है। यश अपने घर से ऑफिस जाते वक्त भी जूते व चप्पल नहीं पहनता है।
कल ही कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया था कि, “मैंने प्रतिज्ञा ली है कि जब तक मेरे पिता की हत्या के दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, मैं चप्पल नहीं पहनूंगा। बताया की मैं अभी तक घटना से उबर नहीं पाया हूं।”
कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश तेली ने बताया कि पिता कन्हैयालाल तेली की हत्या के दूसरे दिन से ही उसने जूते और चप्पल नहीं पहने हैं। इसके बाद उसने यह संकल्प लिया है कि वो इस मामले में आरोपियों को फांसी नहीं होने तक पैरों में कुछ भी नहीं पहनेगा।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
25 mins agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 hr agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
1 hr agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
2 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines