Kangana Ranaut: अभिनेत्री से नेता बनी एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले काफी दिनों से बीफ कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं। कई विपक्षी नेताओं ने कंगना पर बीफ खाने का आरोप लगाया है। मगर अब कंगना रनौत ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। कंगना का कहना है कि उन्हें हिन्दू होने पर गर्व है।
कंगना का पलटवार
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए बीफ कॉन्ट्रोवर्सी पर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कंगना का कहना है कि वो बीफ नहीं खाती हैं और उनके बारे में इस तरह की गलत अफवाहें फैलाना बंद करें। कंगना ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, मैं बीफ या किसी भी तरह के लाल मांस का सेवन नहीं करती हूं। ये बहुत शर्मनाक है कि मेरे बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक चीजों को प्रमोट करती रही हूं। तो अब ये दांव मेरी छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। मेरे लोग मुझे जानते हैं और उन्हें पता है कि मुझे हिन्दू होने पर गर्व है। अब उन्हें कोई भी चीज गुमराह नहीं कर सकती है। जय श्री राम।
विपक्ष का आरोप
मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार बनने के बाद से ही विपक्षी दल कंगना पर मुखर हो गए हैं। कई विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि कंगना रनौत बीफ खाती हैं। बीते दिन महाराष्ट्र की विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसी उम्मीदवार को टिकट दिया है, जो बीफ खाना पसंद करती हैं। विजय के इन आरोपों के बाद भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने विपक्ष को जवाब दिया था। मगर कंगना ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी थी। हालांकि अब कंगना ने इसपर बयान देकर अपना पक्ष साफ कर दिया है।
यह भी पढ़ें – चुनाव से पहले झलकी Kangana Ranaut की अमीरी, 3 करोड़ की नई लग्जरी कार में दिखीं बॉलीवुड की क्वीन
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
16 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines