मुंबई: कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला विवादित ट्वीट का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तारी की गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद केआरके को गिरफ्तार कर लिया गया। कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। केआरके को आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अभी पढ़ें – Video: पंजाब के CM भगवंत मान ने वॉलीबॉल में हाथ आजमाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
कमाल आर खान अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा और विवादों में रहते हैं। बॉलीवुड और सेलेब्स पर उनके ट्वीट को लेकर कमाल राशिद खान अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स के निशाने पर भी रहते हैं। केआरके ने कुछ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई प्रोजेक्ट भी प्रोड्यूस किए हैं। वे बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं।
बता दें कि शिवसेना युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, 2020 में केआरके ने इरफान खान और ऋषि कपूर के बारे में विवादस्पद ट्वीट किया था जिसे लेकर राहुल कनाल ने मामला दर्ज कराया था।
बता दें कि केआरके के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। केआरके को आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। आईपीसी की धारा 153ए, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत केआरके को गिरफ्तार किया गया है।
केआरके की गिरफ्तारी के बाद राहुल नारायण कनाल ने कहा कि कमाल आर खान को आज मेरी शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं मुंबई पुलिस के इस कदम का स्वागत करता हूं। केआरके सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह का व्यवहार समाज में अस्वीकार्य है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines