Tomorrow Weather: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 12 सितंबर को देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. 12 से 17 सितंबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का ताजा अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. विशेषकर छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं से पेड़ उखड़ने और नुकसान की आशंका है, जबकि पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है.
इन 24 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है. तीन से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है.
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा हाल?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में 12 से 17 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम (छिटपुट) बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, 13 और 14 सितंबर को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा पंजाब में 13 से 15 सितंबर के बीच भारी बारिश देखने को मिल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
प्रमुख राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
- पश्चिमी यूपी में 12 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर व्यापक बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है. वहीं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर तक छिटपुट बारिश का सिलसिला बना रहेगा. उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज सहित कई जिलों में 50-55 किमी की रफ्तार से आंधी और जोरदार बारिश का अलर्ट है. लखनऊ में पारा 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
- पूर्वी राजस्थान में 14 से 16 सितंबर के दौरान झमाझम और भारी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान में 12 से 16 सितंबर के बीच आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जबकि 12 से 17 सितंबर के दौरान छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है.
- बिहार में 12 से 13 और 16-17 सितंबर के दौरान 30 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने और छिटपुट से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत प्रमुख जिलों में 40-50 किमी की हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी. पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
- झारखंड और पहाड़ी राज्य: झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में 70 किमी प्रति घंटे की आंधी चलेगी. वहीं उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और हिमाचल के कुल्लू-मनाली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
- उत्तराखंड: राज्य में 12 से 14 सितंबर के दौरान कई हिस्सों में तेज बारिश होगी, जबकि 12 से 13 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. साथ ही 12 से 15 सितंबर तक बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है. 15 से 17 सितंबर तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी.
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 सितंबर को व्यापक बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है. बाकी दिनों 12-14 और 17 सितंबर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में 12 से 17 सितंबर तक लगातार छिटपुट बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
मध्य भारत: एमपी, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश और विदर्भ: पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 12 से 14 सितंबर के बीच ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश होगी, जबकि 15 से 17 सितंबर तक छिटपुट बारिश का दौर रहेगा. विदर्भ में 12 और 12 सितंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने का अनुमान है. 12 सितंबर को एमपी और विदर्भ में भारी बारिश होगी, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है.
छत्तीसगढ़ में 12 से 15 सितंबर तक व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है. 12 से 15 सितंबर के बीच बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है. ओडिशा में 12 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है. गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 12 सितंबर को 60 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 13 और 16-17 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
20 mins agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
34 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
37 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines