Kal ka Mausam 9 january 2025: बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र के कारण तूफानी हवाएं चलेंगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जनवरी के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए दो राज्यों में बारिश और तूफानी मौसम की चेतावनी दी. तमिलनाडु में 9 और 10 जनवरी को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. केरल में 10 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों, पूर्वी भारत और गुजरात में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मध्य भारत और महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी, उसके बाद स्थिर रहेगा. पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिनों तक स्थिर, फिर 3 दिनों में 3-4°C की बढ़ोतरी होगी.
किन-किन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान में पंजाब में 9 से 15 जनवरी तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा पड़ने के आसार हैं. इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में 9 से 15 जनवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 जनवरी तक, पश्चिमी राजस्थान में 9 से 11 जनवरी तक, पूर्वी राजस्थान में 10 से 12 जनवरी तक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, असम-मेघालय, नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में 11 जनवरी तक; हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में 13 जनवरी तक; हरियाणा में 15 जनवरी तक; मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 10 जनवरी तक; बिहार में 14 जनवरी तक; ओडिशा में 13-15 जनवरी तक सुबह घना कोहरा रहेगा.
किन-किन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी को शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा पंजाब-हरियाणा-राजस्थान-पूर्वी मध्य प्रदेश में 9 जनवरी; बिहार में 9-10 जनवरी, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरी कर्नाटक में 9-10 जनवरी, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में 9-11 जनवरी को शीतलहर चल सकती है.
उत्तराखंड में 9-10 जनवरी को पाला पड़ने की संभावना है.
कहां-कहां तूफानी हवाएं चलने के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवाएं चलने के आसार बताए हैं. इसके अलावा श्रीलंका तट, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 9-10 जनवरी तक 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाएं की संभावना है. तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास 9-10 जनवरी तक खराब से बहुत खराब हालात हो सकते हैं. मछुआरों को सलाह दी गई है कि 9-10 जनवरी तक इन क्षेत्रों में समुद्र में न जाएं. यह पूर्वानुमान IMD की नवीनतम बुलेटिन पर आधारित है. यात्रा और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, खासकर कोहरे और बारिश वाले क्षेत्रों में संभलकर रहें.
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
2 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
4 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
6 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
6 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines