भाजपा में शामिल हुई दिग्गज कांग्रेसी जाट नेता ज्योति, दिग्गज मिर्धा परिवार के सहारे जाटों को साधने में जुटी BJP
Edited By Rakesh Choudhary

Jyoti Mirdha
Edited By Rakesh Choudhary

Jyoti Mirdha
Jyoti Mirdha Joins BJP: नागौर से कांग्रेस की पूर्व सांसद और दिग्गज मिर्धा परिवार की विरासत संभाल रही ज्योति मिर्धा सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गई। ज्योति मिर्धा ने दिल्ली मुख्यालय पर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी ज्वाॅइन करने के बाद मिर्धा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वे कांगे्रस में स्वयं की और कार्यकर्ताओं की अनदेखी से दुखी थी। पार्टी गलत दिशा में जा रही थी। हम देश निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते थे इसलिए मैंने बीजेपी ज्वाॅइन करने का फैसला किया।
मिर्धा ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज जो स्थिति राजस्थान में है वह बड़ी दयनीय है। हमारे खुद के कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस परिवार को अलविदा कहकर बीजेपी को अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया है इसी का नतीजा है कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
बता दें कि ज्योति मिर्धा दिग्गज कांग्रेसी नेता नाथूराम मिर्धा की पौती है। नाथूराम मिर्धा 6 बार सांसद और 4 बार विधायक रह चुके थे। इतना ही नहीं वे केंद्र और राज्य सरकारों में कई बार मंत्री भी रह चुके थे। 2009 में वे पहली बार नागौर से सांसद बनीं। इसके बाद 2014 के चुनाव में बीजेपी के सीआर चैधरी से चुनाव हार गई। इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने फिर उन्हें उम्मीदवार बनाया लेकिन हनुमान बेनीवाल जो कि एनडीए के उम्मीदवार थे उनसे चुनाव हार गई।
नागौर में बीजेपी को काफी लंबे समय से मजबूत चेहरे की तलाश थी। इसके साथ ही पार्टी को हनुमान बेनीवाल का तोड़ भी मिल गया। क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश थी। जो कि फिलहाल ज्योति मिर्धा के आने से पूरी होती नजर आ रही है। मिर्धा के बीजेपी में आने से कांग्रेस का परंपरागत जाट वोट बैंक भी बीजेपी में जा सकता है। इसके साथ ही मारवाड़ के सबसे पुराने रसूखदार परिवार से होने के कारण लोगों की सहानुभूति भी ज्योति और बीजेपी को बड़ा फायदा पहुंचा सकती है।
ज्योति मिर्धा के बीजेपी में जाने से सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिछपाल मिर्धा और उनके बेटे डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा के भी बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि रिछपाल मिर्धा ज्योति मिर्धा के चाचा हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: