BJP Parivartan Yatra: राजस्थान के सवाई माधोपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहली परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान नड्डा ने स्वयं कुछ किलोमीटर तक रथ पर सवार होकर यात्रा में हिस्सा लिया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी, टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की।
यात्रा से पहले सवाईमाधोपुर के दशहरा मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार की खुली छूट है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत इसरो को बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त हो गई है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता कुशासन से छुटकारा पाने के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गहलोत सरकार नहीं है। यह गृह लूट की सरकार है। इस सरकार को राजस्थान की सुख शांति, अमन चैन की कोई चिंता नहीं है। ऐसी सरकार उखाड़कर इतिहास के कूडे़दान में फेंक देना चाहिए।
प्रदेश में आज बेटियों पर अत्याचार हो रहा है- नड्डा
नड्डा ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार का मतलब लाल डायरी है। इनकी सरकार के एक मंत्री ने इनके खिलाफ आवाज उठाई तो उसे बर्खास्त कर दिया गया। ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। नड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आज बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। जो राजस्थान संस्कारों की भूमि था उसका क्या हाल हो गया? यहां युवा परीक्षा बाद में देता है पहले बैकडोर एंट्री के जरिए उसके सेलेक्शन की तैयारी हो जाती है। राजस्थान में हर प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने कांवड़ यात्रा को रोकने का काम किया। वहीं पीएफआई की रैली को अनुमति दी जाती है।
ईआरसीपी को लेकर गुमराह कर रही सरकार- वसुंधरा
इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि 2003 में हमनें चारभुजा मंदिर के दर्शन करके परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद पहली बार बीजेपी को 120 सीटों पर जीत मिली थी। आज भी मैं यहां आने से पहले चारभुजा का आशीर्वाद लेकर आई हूं। अपने भाषण में राजे ने राजस्थान के अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। ईआरसीपी को लेकर वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को गुमराह कर रही है। मेरे कार्यकाल में हमने 13 जिलों की पेयजल और सिंचाई को देखते हुए योजना बनाई थी।
वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जनता इस सरकार को उखाड़ कर फेंक दे। जोशी ने कहा कि 6 दिसंबर को कांग्रेसनीत नरसिम्हा राव सरकार ने बाबरी के नाम पर सरकार गिरा दी थी। दिसंबर तक अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चैधरी, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा और अन्य बीजेपी नेताओं ने संबोधित किया।
रथ पर लगे पोस्टर में इन नेताओं की फोटो
परिवर्तन यात्रा के रथ पर पीएम नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की फोटो के साथ-साथ बीजेपी की राज्य इकाई के 3 नेताओं को जगह मिली है। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की फोटो लगी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
26 mins agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
34 mins agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
3 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
3 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
6 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
6 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines