---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Bihar Politics: जीतनराम मांझी का दावा, बोले- बिहार में कोई सत्ता परिवर्तन नहीं हो रहा है

नई दिल्ली: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में एनडीए में टूट का कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और 2025 तक वे […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में एनडीए में टूट का कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और 2025 तक वे सीएम बने रहेंगे। दोनों नेताओं ने ये भी कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

जीतनराम मांझी ने कहा कि हमलोगों (NDA) में एकता है, इसका इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है? हां हमलोगों के बीच कुछ मतभेद जरूर है और मतभेद होना कोई बड़ी बात नहीं है। ये हर परिवार में होता है। उन्होंने कहा कि मनभेद नहीं होना चाहिए और अगर मनभेद होता तो गठबंधन टूट जाता। उन्होंने कहा कि हम कहां रहेंगे, ये सवाल नहीं होना चाहिए। हम स्पष्ट रूप से एनडीए में हैं और विशेष रूप से नीतीश कुमार के साथ हैं।

---विज्ञापन---

बिहार में सरोकार परिवर्तन आवश्यक है: मनोज झा

उधर, बिहार आरजेडी के सीनियर नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि बिहार में सरोकार परिवर्तन आवश्यक है। पिछले 48 घंटे में बिहार में जो राजनीतिक तस्वीरें उभर के आई हैं, वे तस्वीरे आम बिहारी के अंसेटल करती हैं, इसलिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मनोज सिन्हा ने कहा कि फिलहाल बयानबाजी से चीजें असहज हो रही है जो कुछ होगा, देखा जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वही फैसला लेंगे जो बिहार का आम आदमी चाहेगा।

---विज्ञापन---

हमें उनके साथ नहीं रहना जो दंगाईयों, उन्मादियों के साथ हैं: जगदानंद सिंह

उधर, बिहार राजद के चीफ जगदानंद सिंह ने कहा कि हमने किसी को सरकार बनाने का ऑफर नहीं दिया है, हमें दंगाइयों, उन्मादियों और उनके साथ रहने वालों के साथ नहीं रहना है। उन्होंने कहा कि हमारा सिर्फ एक ऑफर जनता को है जिसमें हम दंगा मुक्त, महंगाई मुक्त, बेरोजगारी मुक्त बिहार चाहते हैं। मंगलवार को होने वाली राजद की बैठक को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारा कार्यक्रम पहले से तय था। पांच महीने पहले राजद के मुखिया लालू यादव ने सदस्यता अभियान चलाया था, कल होने वाली बैठक उसी से संबंधित है।

First published on: Aug 08, 2022 05:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola