हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जिस अजगर से कमा रहा था 'रोटी', उसी ने दी मौत, लंबे समय से सांपों को पकड़ रहा था हेमंत

Python Killed Snake Charmer: झारखंड के जमशेदपुर में एक युवक को अजगर सांप गले में लपेटना भारी पड़ गया क्योंकि अजगर ने उसके गले में इस कदर लिपट गया कि उसकी तड़प-तड़प कर जान चली गई।

विज्ञापन
गले में सांप लपेटे हेमंत सिंह

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अजगर सांप दिखाकर पैसे मांगने वाले युवक की उसी अजगर ने गला घोंटकर जान ले ली। यहां पटमदा के रपचा गांव में डिमना रोड पर गुरुवार सुबह 9 बजे एक युवक गले में अजगर डालकर पैसे मांग रहा था। इस दौरान अजगर उसके गले में इस कदर लिपटा कि उसकी जान चली गई।

जब युवक की मौत हो गई थी, अजगर खुद ही उससे दूर चला गया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि 52 साल का हेमंत सिंह काफी लंबे समय से सांपों को पकड़कर लाता था और लोगों से पैसे मांगकर जीविका चलाता था। गुरुवार सुबह भी वह अजगर को लेकर डिमना रोड पहुंचा। उसने गले में अजगर लपेट कर रखा था।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया हाॅस्पिटल

ग्रामीणों ने बताया कि वह लोगों को अजगर को गले में लिपटकर दिखा ही रहा था कि उसने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वह सड़क पर तड़पने लगा। मौजूद लोग सांप से उसको छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कुछ देर बार जब हेमंत ने छटपटाना बंद कर दिया तो अजगर उसके गले को छोड़कर चला गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरे से बने 300 वीडियो, आरोपी कॉलेज छात्र के लैपटाप से खुलासा

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर हाॅस्पिटल पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचना देकर अजगर को पकड़वाया। इसके बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Video: तेजस्वी से डील या BJP से बगावत? बेफिक्र चिराग पासवान का डांडिया वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola