Palamu Clash VIDEO: महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर झारखंड के पलामू में झड़प, धारा 144 लागू

Palamu Clash VIDEO
विज्ञापन

Palamu Clash VIDEO: झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को अलग-अलग समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। झड़प में दोनों गुटों के करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, झड़प पनकी बाजार में हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए लगाए जाने वाले स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर लाठी डंडे चले, फिर मामला पथराव तक पहुंच गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो दोनों गुटों ने शुरू किया पथराव

बताया जा रहा है कि ‘तोरण गेट’ के निर्माण को लेकर दो समूहों के बीच तनाव शुरू हो गया। दो समुदायों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। जल्द ही, दोनों समूहों ने पुलिस की ओर से हस्तक्षेप करने पर पथराव किया। इस बीच, झड़प के बाद पनकी कस्बे में धारा 144 सीआरपीसी के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन

आईजीपी लकड़ा बोले- कुछ लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस महानिरीक्षक (पलामू) राज कुमार लकड़ा ने कहा कि झड़प एक विवाद के बाद हुई, जिसमें आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। आईजीपी ने कहा कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ