हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jharkhand: रांची में विरोध प्रदर्शन करने पर क्यों मजबूर हुआ आदिवासी समुदाय, कहीं यह वजह तो नहीं

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धर्मांतरित आदिवासियों का नाम ST सूची से हटाने की मांग की।

विज्ञापन
धर्म बदल चुके आदिवासियों का नाम एसटी सूची से हटाने की मांग को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन

Conversion in Jharkhand: झारखंड में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। आदिवासियों ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है। वे धर्मांतरित आदिवासियों को एसटी सूची से हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। यह विरोध प्रदर्शन आरएएस समर्थन वनवासी कल्याण केंद्र की सहयोगी जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर के तहत मोराबादी ग्राउंड में आयोजित किया गया।

तख्तियां पकड़े हुए दिखे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों को एसटी सूची से कनवर्टेड आदिवासियों को हटाने की मांग करते हुए तख्तियां पकड़े हुए देखा गया। इन तख्तियों में ‘समस्या अनेक समाधान एक, डीलिस्टिंग, डीलिस्टिंग डीलिस्टिंग’, ‘जो ग्राम देवी देवता को पूजता है, वहीं आदिवासी है’, ‘आस्था ही आत्मा, संस्कृति ही शरीर’, ‘देश-धर्म की रक्षा, दायित्व है हमारा’ और ‘धर्म छूटेगा, पहचान मिटेगा’ जैसे नारे लिखे हुए थे।

विज्ञापन

राज्य भर से जुटे आदिवासी

एक प्रदर्शनकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि राज्य भर से सभी आदिवासी यह मांग करने के करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं कि कनवर्टेड आदिवासियों को एसटी सूची से हटा दिया जाए। जेएसएम की मांग है कि ईसाई या इस्लाम धर्म को अपना चुके सभी आदिवासियों से उनका एसटी दर्जा छीन लिया जाए, ताकि उनको अतिरिक्त लाभ न मिले।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शब्दों के जादूगर, करिश्माई राजनेता…Atal Bihari Vajpayee की ‘भारत भक्ति’ को शत-शत नमन

‘जानबूझकर बनाई गई रैली की योजना’

विज्ञापन

इससे पहले, शनिवार को कई नागरिक अधिकार समूहों ने संयुक्त रूप से मुख्य सचिव एल खियांग्ते राज्य और जिला पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा था। इस पत्र के जरिए उन्होंने आदिवासियों की रैली के लिए विशेष निगरानी की मांग की थी। अपने पत्र में नागरिक अधिकार निकायों ने आरोप लगाया है कि सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने के लिए क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले रैली की योजना जानबूझकर बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Security Breach Incident को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे निशिकांत दुबे, याद दिलाया संसद का पुराना इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola