आदिवासी नेत्री निशा भगत के अचानक निधन से गुमला समेत पूरे जनजातीय समाज में शोक है. उनके निधन से लोगों में दुख के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. देर रात उनका पार्थिव शरीर गुमला पहुंचा. इसके बाद से ही डीएसपी रोड स्थित उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ जुट रही है. राजनीतिक, सामाजिक और अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोग निशा भगत के आखिरी दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं. शनिवार दोपहर 12 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास भी उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे. इस दौरान जनजातीय समाज और संगठनों से जुड़े लोग आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे.
निडर और मेहनती स्वभाव की थीं निशा भगत
निशा भगत के साथ काम कर चुके एक करीबी ने उनके पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि साल 2008-09 में जब वह गुमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संगठन मंत्री के रूप में काम कर रहे थे, तब उन्होंने ही निशा भगत को संगठन से जोड़ा था. करीबी के मुताबिक, निशा भगत शुरू से ही निडर और साहसी स्वभाव की थीं. वह किसी भी मुश्किल से पीछे नहीं हटती थीं. जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहती थीं. संगठन के प्रति उनका जुड़ाव और किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने का तरीका उन्हें दूसरों से अलग पहचान देता था.
जनजातीय समाज में शोक की लहर
निशा भगत सामाजिक और जनजातीय मुद्दों को लेकर लगातार एक्टिव रहती थीं. वह इन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती थीं और संगठन के काम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं. उनके अचानक निधन से जनजातीय समाज और सामाजिक संगठनों को बड़ा झटका लगा है. उनके समर्थकों और जानने वालों का कहना है कि निशा भगत ने अपने साहस, संघर्ष और संगठन के लिए किए गए कामों से अलग पहचान बनाई थी. उनके काम और लोगों की मदद करने के उनके तरीके को लंबे समय तक याद किया जाएगा.
संबंधित खबरें
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
1 day agoझारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत
2 days agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
2 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
3 days agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
7 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
10 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
11 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
11 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
12 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines