झारखंड में दर्दनाक हादसा, ऑटो-कंटेनर की भीषण टक्कर, बाइक को भी रौंदा, 7 की मौत

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. सबसे पहले बेकाबू कंटेनर की चपेट में एक बाइक आई, जिसके बाद उसने ऑटो को भी कुचल दिया.

jharkhand road accident

Credit: Social Media

विज्ञापन

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ. डेढ़ टंगवा घाटी में ऑटो और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. सबसे पहले बेकाबू कंटेनर की चपेट में एक बाइक आई, जिसके बाद उसने ऑटो को भी कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण था कि ऑटो और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कुछ लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं, जिन्हें वक्त रहते अस्पताल ले जाया गया और अब उनका इलाज चल रहा है.

कैसे हुई टक्कर?

चश्मदीदों की दी हुई जानकारी के मुताबिक, चंदवा की तरफ से एक ऑटो और बाइक लोहरदगा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान सामने से एक कंटेनर बहुत तेज स्पीड में आ रहा था. कंटेनर ने पहले बाइक को रौंदा और फिर ऑटो से टकराया और उनपर सवार कई लोग सीधे कंटेनर के नीचे दब गए. जैसे ही आसपास के लोगों को ये समझ में आया कि आखिर हुआ क्या है, वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग तुरंत वहां पहुंचकर मदद में जुट गए और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. हादसे के बारे में पता चलते ही चंदवा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

Advertisment

7 लोगों की मौत

पुलिस और स्थानीयों ने लोगों को बचाने के लिए जी-जान लगा दी, लेकिन इसके बावजूद 7 लोगों की जान नहीं बच पाई. कंटेनर के नीचे दबे लोगों को निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टर्स ने कई घायलों की हालत गंभीर बताई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक पर एक महिला, पुरुष और बच्चा सवार थे, जिनमें से महिला और बच्चे की मौत होने की खबर है और युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, टेंपो में 6-7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, पुलिस निरीक्षक मनोरंजन कुमार सिंह समेत बाकी अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे का संज्ञान लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ