विवेक चंद्र, रांची: झारखंड में बीजेपी के मिशन 2024 का आगाज अमित शाह चाईबासा से करेंगे। शाह यहां के टाटा कालेज में आयोजित विजय संकल्प रैली में सात जनवरी को विजय की हुंकार भरेंगे। इसे लेकर चाईबासा के टाटा कालेज में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता चाईबासा में ही कैंप कर रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह जनसभा से पहले चाईबासा के टाटा कालेज में ही पार्टी की एक खास बैठक में हिस्सा भी लेंगे।
वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक
अमित शाह 6 जनवरी के शाम छह बजे ही रांची पहुंच जाएंगे। विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यहां से वे सीधे रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू जाएंगे। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक होगी। अगले दिन सुबह हेलिकॉप्टर से वे चाईबासा पहुंचेंगे। जहां तय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे फिर हेलिकॉप्टर से रांची एयरपोर्ट 1:50 बजे तक लौटने के बाद यहीं से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़िए –Delhi Mayor elections: दिल्ली को मिलेगा आज नया मेयर, AAP और BJP के बीच टक्कर
शाह का कार्यक्रम क्यों हैं खास
अमित शाह का यह कार्यक्रम सियासी तौर पर काफी खास माना जा रहा है। इस कार्यक्रम से अमित शाह झारखंड में बीजेपी के मिशन 2024 की हुंकार भरेंगे।शाह झारखंड की जनता को केन्द्र की उपलब्धियां तो गिनाएंगे हीं राज्य के हेमंत सरकार पर जुबानी हमलों के तीर भी चलाएंगे।
चाईबासा से शुरुआत के सियासी मायने
झारखंड में बीजेपी के मिशन 2024 के चाईबासा से शंखनाद के पीछे बीजेपी की मजबूत रणनीति कार्य कर रही है। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने झारखंड में मजबूत पकड़ बनाई थी और 14 में से 12 सीटों पर अपने सहयोगी दल के साथ विजयी रही थी। 2019 के झारखंड के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जिन दो सीटों पर मात मिली थी वह है सिंहभूम और राजमहल। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी सबसे पहले झारखंड के इन दोनों क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। चाईबासा में अमित शाह के दौरे से माना जा रहा है कि कोल्हान में बीजेपी अपनी लहर लाने में कामयाब हो जाएगी।
यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि बीजेपी अपने मिशन में कितना कामयाब हो पाती है और झारखंड में कितने सीटों पर कमल खिला पाती है। इधर राज्य की सत्तारूढ़ दल जेएमएम भी बीजेपी के इस मिशन को भेदने के लिए तीर. कमान खींच बीजेपी के विजय रथ को रोकने की तैयारियों में जुट गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
3 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
4 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
7 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
11 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
12 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
16 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
16 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines