Spanish Travel Vlogger Misdeed Case: झारखंड के दुमका जिले में जिस विदेशी महिला के साथ पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसका दर्द एक बार फिर वीडियो के माध्यम से छलका है। 59 मिनट के वीडियो में पीड़िता और उसके पति ने जिदंगी के उन 3 घंटों को याद किया है। जब मौत करीब थी। दरिंदगी का दर्द वीडियो में साफ देखा जा सकता है। वीडियो में वारदात स्थल की रेकी करने वाले एक आरोपी को भी दिखाया गया है। ब्राजीलियाई ट्रैवल व्लॉगर के साथ 7 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसके 63 वर्षीय स्पेनिश पति के साथ मारपीट की गई थी।
जीवन का उद्देश्य कभी नहीं बदलना चाहिए
इस कपल ने कहा है कि वे अब दुख की घड़ी को खत्म करने के लिए वीडियो अपलोड कर रहे हैं। मौत को बेहद करीब से देखा है। हम काफी सोचने पर मजबूर हुए हैं। लेकिन हमारे जीवन का उद्देश्य नहीं बदलना चाहिए। हमें पता होना चाहिए कि खुद को कैसे मजबूत करना है? कैसे आगे बढ़ना है? दुर्भाग्य का सामना करने की क्षमता होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:Google में फिर छंटनी…भारत और आयरलैंड में बढ़ेंगे नौकरियों के अवसर
दुष्कर्म के कुछ आरोपी अभी फरार हैं। महिला वीडियो में बताती है कि उसे लगा था कि वे लोग जिंदा नहीं बचेंगे। आरोपियों ने पति को जमकर पीटा, चाकू के बल पर बंधक बनाया। मुझे नहीं पता था कि अब करना क्या है। वे लोग झाड़ियों में पत्नी से दुष्कर्म कर रहे थे।
पत्नी को जिंदा देख हुई खुशी
पति ने दर्द बयां किया कि मुझे लगा था कि वह मर चुकी है। लेकिन जब वह जिंदा आती दिखी, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। मैं उसकी सुरक्षा नहीं कर सका। आरोपी लूटपाट करने नहीं, सिर्फ दुष्कर्म करने आए थे। अस्पताल में जांच के बाद उनको ऐसे कमरे में बैठाया गया, जहां मच्छरों की भरमार थी। खिड़कियां टूटी थी, लेकिन ये कमरा दूसरों से ठीक था। हमें यकीन नहीं थी कि पुलिस इस केस को गंभीरता से लेगी।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
1 day agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
4 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
5 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
6 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
14 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
14 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
18 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
22 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
23 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines