हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती, G-20 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे दिल्ली

विज्ञापन

झारखंड: राजधानी दिल्ली में सोमवार को शिबू सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद तत्काल उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनके पिता शिबू सोरेन भी 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रि भोज में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे।

दो दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया

फिलहाल, उनकी हालत सामान्य है। अस्पताल में शिबू सोरेन की तबीयत की पूरी जांच हुई जिसमें किसी गंभीर समस्या के ना होने की बात कही गई। शिबू सोरेन को डॉक्टरों की सलह पर दो दिन की निगरानी में रखा गया है। सीएम हेमंत सोरेन डॉक्टरों से बातचीत के बाद सोमवार दोपहर रांची लौटे। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी ऐसे ही अचानक शिबू सोरेन की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी थी, जिसके बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें-‘मुझे तो प्यार वाली मिठाई…’ शिक्षक दिवस पर गुरु ने शिष्या से मांगी ये दक्षिणा, जानें पूरा मामला

शिबू सोरेन का झारखंड की राजनीति में बहुत बड़ा नाम है जिसकी वजह से ही लोग ने उन्हें दिशोम गुरू कहते हैं। शिबू सोरेन 2005 से 2010 के मध्य तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। हालांकि उनका राजनीतिक कैरियर विवादों में भी रहा, जिसकी वजह से उनको कोयला मंत्री के पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें