Sealdah Rajdhani Express Train Passenger Opens Fire Incident: झारखंड से दिल्ली आ रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में किसी के घायल होने या फिर हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मामले की जानकारी के बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उतारकर गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस के मुताबिक, हम जांच कर रहे हैं कि जब यात्री ने ट्रेन के अंदर फायरिंग की, तब क्या वो नशे में था?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल से दिल्ली के लिए आ रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में कोडरमा से पहले यात्री की कोच अटेंडेंट के साथ बहस हुई थी। इसके बाद भड़के यात्री ने रिवॉल्वर निकाली और फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 साल का आरोपी हरविंदर सिंह धनबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को दिल्ली आना था। ट्रेन में चढ़ने के कुछ देर बाद ही आरोपी हरविंदर सिंह की कोच अटेंडेंट के साथ किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद उसने अपनी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी।
जुलाई में ट्रेन के अंदर फायरिंग कर कांस्टेबल ने ली थी चार लोगों की जान
बता दें कि इसी साल जुलाई में ट्रेन के अंदर फायरिंग से तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना जयपुर मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में उस वक्त हुई थी, जब ट्रेन महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास पहुंची थी। 31 जुलाई को हुई इस घटना में रेलवे सुरक्षा बल के पूर्व कांस्टेबल चेतनसिंह चौधरी ने अपने सीनियर टीकाराम मीना और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को पालघर स्टेशन पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
6 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines