Jharkhand Students Protest
विज्ञापन

रांची छात्र प्रदर्शन: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कल बीजेपी का झारखंड बंद का ऐलान

झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली में CJP के धरने की तरह उग्र हो गया है. क्योंकि सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता फेल होने के बाद आज प्रदर्शनकारी विधानसभा का घेराव करके के लिए निकले हैं, जो संसद मार्च की तरह हिंसक हो सकता है.

Ranchi Students Assembly March: झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC-CGL में धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जो आज ‘महासंग्राम’ में बदल गया है. क्योंकि हेमंत सोरेन के साथ तीसरे दौर की वार्ता भी फेल हो गई है, जिसके बाद छात्रों ने विधानसभा के घेराव का ऐलान किया. आज सुबह 9 बजे प्रदर्शनकारी छात्र रांची के मोरहाबादी मैदान से विधानसभा घेराव के लिए निकले. 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे, जो आज विधानसभा तक मार्च करके अपनी मांगें मंगवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की तैयारी

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों से विधानसभा का घेराव न करने की अपील कर रही है, लेकिन छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, इसलिए सरकार ने पुलिस विभाग को प्रदर्शनकारियों के विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने जयपाल सिंह मुंडा से मोरहाबादी मैदान से विधानसभा तक जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं. स्टेडियम से विधानसभा तक BNS की धारा 163 लागू कर दी है. थ्री लेयर सिक्योरिटी है और स्टेडियम से विधानसभा तक मार्च के पूरे रास्ते की CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

रांची में आज प्रदर्शनकारी छात्रों के विधानसभा मार्च से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ