---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

रांची में विदेशी युवतियों समेत 14 अरेस्ट, मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में गंदे धंधे का खुलासा किया है। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिली थी कि कई जगह मसाज पार्लर का लाइसेंस लेकर देह व्यापार करवाया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने रेड की और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कई लड़कियां विदेशी हैं।

---विज्ञापन---

Ranchi Spa Center Raid: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नामी स्पा सेंटर पर रेड कर यहां से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में 3 लड़कियां विदेशी हैं, जो मूल रूप से थाईलैंड की रहने वाली हैं। मौके से पुलिस को काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला है। गिरफ्तार अन्य लोगों में स्पा मालिक, ग्राहक और कुछ कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस को मौके से नकदी, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। थाईलैंड की युवतियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:सास ने बेटे को सुहागरात मनाने से रोका, बहू पूरी करेगी शर्त तभी मिलेगा मौका

---विज्ञापन---

इसके अलावा दिल्ली और बंगाल की दो-दो व एक रांची की लड़की को भी अरेस्ट किया गया है। पुलिस का कहना है कि नामी स्पा सेंटर के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस रेड के बाद यहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया। थाईलैंड की युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। शुरुआती जांच में पता लगा है कि ये लड़कियां स्पा मालिक के टच में थीं। जिनसे देह व्यापार का काम करवाया जा रहा था।

police busted racket

---विज्ञापन---

टूरिस्ट वीजा पर आती हैं विदेशी लड़कियां

पुलिस के अनुसार रांची में विदेशी लड़कियों को बुलाकर इस तरह का धंधा कई जगह चलाया जा रहा है। इसके पीछे बड़ा रैकेट हो सकता है। पुलिस की जांच अभी जारी है। टूरिस्ट वीजा के जरिए लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। जिसके बाद उनको अधिक पैसे कमाने का लालच दिया जाता है। स्पा मालिक दिल्ली में रहकर इस सेंटर को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस का कहना है कि इस केस में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मालिक से पूछताछ जारी है कि वह कहां से लड़कियों को मंगवाता था? कैसे ग्राहकों से डील की जाती थी? ग्राहकों से कितने पैसे वसूले जाते थे और यह धंधा कब से चलाया जा रहा था?

First published on: Jun 03, 2024 11:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola