Ranchi daughter harassment case: ‘बड़े अरमानों के साथ लोग अपनी बेटियों की शादी करते हैं। लेकिन कई बेटियों के जीवनसाथी और परिवार वाले गलत निकल जाते हैं। ऐसी बेटियों को ससुराल में प्रताड़ित होने के लिए यूं ही न छोड़ दें, बल्कि जिस सम्मान के साथ आपने बेटी को विदा किया था। उसी आदर के साथ उसे अपने घर लाएं। बेटियां बहुत अनमोल होती हैं।’ फेसबुक पर डाली गई ये लाइनें एक पिता की है। जिसकी बेटी हाल ही में अपने पति से अलग हुई है। उसका शोषण ससुराल में हो रहा था। पिता ने इन लाइनों से समाज को संदेश दिया है।
यहां जिक्र हो रहा है रांची के कैलाश नगर स्थित कुम्हार टोली के रहने वाले प्रेम गुप्ता और उनकी बेटी साक्षी गुप्ता का। गुप्ता ने 28 अप्रैल 2022 को बेटी की शादी की थी, जिसमें लाखों रुपये खर्च किए थे। शादी बजरा के सर्वेश्वरी नगर के रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के तौर पर कार्यरत है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि युवक ने धोखा देकर बेटी से तीसरी शादी की। दो शादियों की बात छुपाई थी। लेकिन फिर भी वह बेटी से अलग रहता था। बेटी उसके माता-पिता के साथ किराये के मकान में रह रही थी।
यह भी पढ़ें-‘क्लास में Kiss मांगी, सेक्स की डिमांड की’; नोएडा की छात्रा से 5 लड़कों ने कई बार की गंदी हरकत
प्रेम कहते हैं कि बेटी के संग जो हुआ, उसका दुख नहीं है। कोई रिश्ता जबरदस्ती नहीं थोपा जा सकता। मेरी बेटी का कोई दोष नहीं है। लड़के ने झूठ बोलकर बेटी से शादी की। बेटी को अब गुजारा भत्ता देने की बात हुई है। तलाक के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। बेटी को पिता खुद आदर के साथ घर लेकर आया। बेटी ने भी कहा कि पापा, आज मैं जेल से रिहा हो गई हूं।
पति के लैपटॉप से खुला था राज
साक्षी को अप्रैल में पति की दो शादियों के बारे में पता लगा था। वह सालगिरह मनाने ससुराल गई थी, अचानक पति का लैपटॉप हाथ लग गया। जिससे उसका राज खुल गया। दोनों युवतियों से उन्होंने खुद बात की। तब दोनों युवतियों ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ था। जिसके बाद पिता को बताया। उन्होंने बेटी का साथ दिया। 15 अक्टूबर को बैंडबाजा लेकर ससुराल आए। फिर धूमधाम से बेटी को साथ ले गए।
(mnspas)
संबंधित खबरें
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
1 day agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
9 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
10 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
13 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
17 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
18 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines