Ram Mandir Temple attack in Ranchi: देश में चारों और राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साह का माहौल है। पूरा देश 22 जनवरी को दीपावली का त्योहार मनाएगा। पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इसको लेकर पूरे जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच रांची से निराश करने वाली खबर सामने आई है। यहां बरियातू कस्बे में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई है।
यह भी पढ़ेंः Ram Mandir के जुनून में कांच पर लिख दी Ramcharitmanas, प्रोफेसर ने बताया कैसे बनाया रिकॉर्ड?
जानकारी के अनुसार रविवार को कुछ अज्ञात युवकों ने मंदिर में घुसकर भगवान राम और हनुमान समेत कई देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद इलाके में ऐहतियातन पुलिस की तैनाती कर दी गई है। वहीं पुलिस के उच्चाधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
भाजपा सांसद बोले- माहौल बिगाड़ने की साजिश
मंदिर में मूर्तियों से तोड़फोड़ के बाद रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह मौके पर पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन होना है उससे पहले माहौल खराब करने की साजिश रची गई है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना को शुरुआत में चोरी की बताया था। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर फाॅरेंसिक टीम बुलाकर सैंपल इकट्ठा किए।
यह भी पढ़ेंः ‘मौन रहना, एक टाइम खाना’; ब्रह्मचर्य के वो 10 नियम, जो Ram Mandir के यजमान को मानने होंगे
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
6 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
7 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
8 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
8 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
11 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
11 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
14 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
16 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines