PM Narendra Modi Security Lapse In Ranchi: रांची पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। पीएम मोदी की गाड़ी सामने अचानक एक महिला कूद पड़ी। लेकिन, ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगाकर हादसा होने से बचा लिया है। सुरक्षाबलों ने भी तत्परता दिखाते हुए महिला को उस जगह से अलग किया उसके बाद पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 15 नवंबर को झारखंड के रांची में बने बिरसा मेमोरियल जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थान और लालपुर थाना क्षेत्र के बीच एक महिला अचानक पीएम मोदी की गाड़ी के सामने कूद गई। हालांकि, ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगाकर हादसा होने से बचा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
कार के आगे क्यों कूद पड़ी महिला
खबरों की मानें तो महिला को कुछ घरेलू समस्या है और वह प्रधानमंत्री मोदी से अपनी बात रखना चाहती थी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क के किनारे पीएम मोदी की कार का इंतजार कर रही होती थी और जैसे ही प्रधानमंत्री महिला के करीब पहुंचे हैं तब ही महिला दौड़कर पीएम मोदी की कार के आगे कूद पड़ती है। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की नजर महिला पर पड़ती है तो वे दौड़कर उसे साइड कर देते हैं। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ा।
रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी की इस तरह की बड़ी चूक के बाद उच्च स्तरीय जांच बिठा दी गई है। कहा जा रहा है कि इसके लिए कुछ अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है।
जनजातीय गौरव दिवस पर रांची पहुंचे थे पीएम मोदी
दरअसल,जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी कई उपहार लेकर झारखंड पहुंचे थे। रांची में मंगलवार रात उनका रोड शो भी हुआ था। झारखंड आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ेंः बिरसा मुंडा के गांव पहुंचने वाले पहले पीएम बने नरेंद्र मोदी, ढोल-मंदार से हुआ स्वागत
उन्होंने एक्स पर लिखा, ”धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी का झारखण्ड की पावन धरती पर आगमन हुआ। आपका अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और जोहार। आपकी आगे की यात्रा मंगलमय हो। परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूं।
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
1 day agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
3 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
6 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
9 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
11 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines