हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार MLC चुनाव के नतीजों से पहले चलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर

मैेनेजर के सहकर्मी गौतम कुमार ने बताया कि वे रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे और ट्रेन दोपहर करीब दो बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई थी.

विज्ञापन
स्थानीय पुलिस और आरपीएफ कर्मियों की संयुक्त टीम उनकी तलाश कर रही है. (Image- ANI)

उत्तर प्रदेश के 31 वर्षीय व्यक्ति सोमवार को पटना जाते समय चलती ट्रेन से लापता हो गए. अधिकारियों ने बताया कि कुशीनगर जिले के निवासी देवपालिक गुप्ता दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्र हैं और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल संचार प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं.

गुप्ता के मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार ने बताया कि वे रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे और ट्रेन दोपहर करीब दो बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई थी. कुमार ने बताया कि करीब 10 मिनट बाद देवपालिक ने उनसे कहा कि वह कुछ खाने का सामान लेने के लिए पैंट्री कार जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे.

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद हम अपनी बर्थ से उठकर अपने कोच के पास स्थित पैंट्री कार में गए, लेकिन गुप्ता वहां नहीं मिले. फिर हमने ट्रेन के सभी कोच में उनकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले.’

विज्ञापन

कुमार ने बताया कि ट्रेन के मुरी जंक्शन पर रुकने के बाद उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.मुरी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया, ‘हम मुरी जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. अब तक यह स्पष्ट है कि गुप्ता रांची के बाद ट्रेन के पहले ठहराव मुरी में ट्रेन से नहीं उतरे थे. उनका मोबाइल फोन भी बंद है.’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और आरपीएफ कर्मियों की संयुक्त टीम उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola