'मैंने आपका नमक खाया, वहीं चुकाने आया हूं...' खूंटी में बोले पीएम मोदी- आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ

PM Modi Jharkhand Visit: पीएम मोदी मंगलवार से झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहे। यहां उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में कई योजनाओं का लोकार्पण किया।

PM Modi Jharkhand Visit

PM Modi Jharkhand Visit

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के खूंटी पहुंचे। यहां उन्होंने 7 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रिमिटिव ट्राइब के संरक्षण के लिए काम कर रही है। इस दौरान पीएम ने नल से जल योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना समेत कई योजनाओं का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार चार अमृत स्तंभों के माध्यम से आदिवासियों को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है।

पीएम ने कहा कि आज मेरा दिन सौभाग्य से भरा हुआ है। पीएम ने कहा कि मैं कुछ देर पहले ही उलिहातू से आया हूं। वहां मैंने भगवान बिरसा मुंडा केे परिजनों से बात की। इस दौरान मुझे उनकी याद में बना पार्क भी देखने का अवसर मिला। 2 साल पहले मैंने ही यह म्यूजियम देश को समर्पित किया था। मैं सभी को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देता हूं। पीएम ने आगे कहा कि आज देश में कई जगहों पर झारखंड का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है।

मैंने बड़े वर्ग की रोटियां नहीं खाई

पीएम ने कहा कि झारखंड को 50 हजार करोड़ की अलग-अलग योजनाओं का उपहार मिला है। प्रदेश में वर्षों से अटकी रेल परियोजनाएं पूरी हुई हैं। इसके साथ ही झारखंड देश का पहला इलेक्ट्रिक फाइड रेल रूट वाला राज्य राज्य बना गया है। इस धरती का तिलका मांझी, अलबर्ट एक्का, फूलो झानों जैसे अनेक वीरों ने मान बढ़ाया है। पीएम ने कहा कि हमनें उपेक्षित लोगों को मजबूत बनाने का काम किया है। हमारी सरकार बनी तो हमनें आदिवासियों को संबल प्रदान किया। आज जल जीवन मिशन के कारण हर घल में जल पहुंच रहा है।

पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने बड़े वर्ग के लोगों की रोटियां नहीं खाई। मैंने लाइन में लगे हर आदिवासी भाई बहन का नमक खाया है। मैं आज यही कर्ज चुकाने आया हूं। जब मैं सत्ता में आया तो कई गांवों में बिजली नहीं थी मैंने 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई और आजादी के बाद से अंधेरे में जी रहे लोगों को 21वीं सदी की रोशनी से अवगत कराया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ