Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ने का प्लान बना लिया है। पार्टी ने 2019 के चुनाव में बीजेपी के पूर्व सीएम रघुबर दास को मात देने वाले सरयू राय के बाद राजा पीटर को जेडीयू ज्वॉइन कराई है। राजा पीटर झारखंड के पूर्व मंत्री रहे हैं और 2008 के विधानसभा उप चुनाव में शिबू सोरेन को मात दी थी। 2009 के विधानसभा चुनाव में राजा पीटर जेडीयू के टिकट पर विधायक बने थे। 2010 में उन्हें झारखंड का उत्पाद मंत्री बनाया गया था।
2005 में पहली बार विधायक बनने वाले राजा पीटर तमाड़ विधानसभा सीट चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जेडीयू के साथ आने के बाद पीटर के लिए नीतीश कुमार बीजेपी से तमाड़ सीट मांग सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार कितने दिन चलेगी? प्रशांत किशोर ने बताया, गिना दीं BJP की मजबूरियां
दरअसल नीतीश कुमार की पार्टी झारखंड में तकरीबन 10 सीटों पर तैयारी कर रही है। हालांकि अभी गठबंधन में सीटों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन पार्टी की तैयारियों को देखते हुए लगता है कि तीन सीटों पर उसकी दावेदारी पक्की है। राजा पीटर के जेडीयू में आने के बाद हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विकास मुंडा के खिलाफ राजा पीटर को एनडीए से उतारा जा सकता है।
जेडीयू जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय को मैदान में उतार सकती है। सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक हैं और हाल ही में जेडीयू में शामिल हो गए थे। सरयू राय के जरिए जेडीयू इस सीट पर नजर गड़ाए हुए है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में 48 घंटे में 8 तटबंध ध्वस्त, 20 की मौत, 16 जिलों में 10 लाख आबादी प्रभावित
झारखंड में नीतीश कुमार की नजर छतरपुर सीट पर भी है। पूर्व मंत्री सुधा चौधरी इस सीट से जीत चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस सीट पर भी जेडीयू दावेदारी कर सकता है।
आजसू के साथ बीजेपी का सीटों का बंटवारा तय
बता दें कि झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में आजसू और जेडीयू के साथ मिलकर एनडीए के चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि चिराग पासवान और पशुपति भी झारखंड चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। चिराग पासवान ने तो झारखंड में अलग चुनाव लड़ने की भी बात की है।
बीजेपी ने झारखंड में आजसू के साथ बातचीत पूरी कर ली है और माना जा रहा है कि पितृ पक्ष के बाद कभी भी औपचारिक ऐलान हो सकता है। देखना होगा कि बीजेपी जेडीयू को कितनी सीटों पर हिस्सेदारी देती है।
संबंधित खबरें
ओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
14 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
2 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
7 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
9 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
10 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
11 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
19 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
20 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
23 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines