Narendra Modi First PM To Reach Birsa Munda’s Village: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को झारखंड के खूंटी जिले पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय आदिवासी कार्यकर्ता और लोकनायक बिरसाा मुंडा को उनकी जयंती पर पर माल्याअर्पण कर आदि आदिवासी नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उलिहातु दौरे के दौरान वहां के लोगों ने नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की खुशी में स्थानीय लोगों ने ढोल और मदार की धुन पर नृत्य किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकनायक बिरसाा मुंडा के पैत्रक गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री है।
लोकनायक बिरसाा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहले रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क पार्क का दौरा किया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय भी गए। वहां उन्होंने आदिवासी कार्यकर्ता और लोकनायक बिरसाा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी शामिल रहे।
एक्स पर पोस्ट करके आभार जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अपने एक्स पर पोस्ट की। भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस अवसर पर जनजाति गौरव दिवस की पूरे देश भर को शुभकामनाएं देता हूं। आपको बता दें कि बरसाा मुंडा केअपार योगदान की वजह से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। झारखंड अपने खनिज संसाधनों के साथ आदिवासी समाज के साहस, स्वाभिमान और वीरता के लिए हमेशा ही प्रसिद्ध रहा है। यह मेरे परिवार का ही हिस्सा है। आदिवासी समाज ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। मै आदिवासी समाज के उज्जवल भविष्यकी कामना करता हूं।
आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा और पीवीटीजी मिशन का शुभारंभ भी करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान स्कीम की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
1 day agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
3 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
6 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
9 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
11 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines