---विज्ञापन---

बड़े परदे पर दुनिया देखेगी सुब्रत राय की संघर्ष स्टोरी, ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक कर चुके हैं बॉयोपिक का ऐलान

Saharasri Biopic: बायोपिक फिल्म में ए.आर. रहमान का म्यूजिक और गीत गुलजार लिखेंगे। इस बायोपिक फिल्म का उद्देश्य सुब्रत रॉय के जीवन की उपलब्धियों को सामने लाना है। उन्होंने कैसे सहारा इंडिया परिवार की स्थापना।

---विज्ञापन---

Saharasri Biopic : सुब्रत रॉय को सहारा समूह में सम्मान से सहाराश्री नाम से संबोधित किया जाता है। भारतीय इतिहास के सबसे चर्चित बिजनेस टायकूनों में शामिल सुब्रत रॉय की जिंदगी को पर्दे पर उतारे जाने की घोषणा हुई। फिल्म की घोषणा सुब्रत रॉय के 75वें जन्मदिन पर की गई थी। फिल्म का निर्माण डॉ. जयंतीलाल गडा और संदीप सिंह करेंगे। फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन करेंगे। आपको बता दें कि सुदीप्तो सेन द केरल स्टोरी का निर्देशन करके मशहूर हुए हैं।

सुब्रत रॉय के जीवन और उपलब्धियों पर बनेगी बायोपिक

बायोपिक फिल्म में ए.आर. रहमान का म्यूजिक और गीत गुलजार लिखेंगे। फिल्म का उद्देश्य सुब्रत रॉय के जीवन और उपलब्धियों को सामने लाना है। उन्होंने  कैसे  सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी, संदीप सिंह और सुदीप्तो सेन ने लिखी है। लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट कौन है। अभी यह नहीं बताया गया है कि फिल्म में सुब्रत रॉय की भूमिका कौन निभाएगा। इस बायोपिक की शूटिंग अगले साल की जाएगी। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, कोलकाता और लंदन में होगी। इस बायोपिक फिल्म में बताया जाएगा, कि बिहार में अपनी जड़ों से लेकर सुब्रत रॉय ने कैसे अपना कारोबार विभिन्न राज्यों से फैलाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहारा इंडिया परिवार की झंडा लहराया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: स्कूटर पर नमकीन बेचते-बेचते कैसे लाखों लोगों के लिए ‘सहारा’ बने सुब्रत राय, प्रेरणादायक है जीवनी

कई भाषाओं में होगी फिल्म

खास बात यह कि सहाराश्री पैन-इंडिया फिल्म होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। आपको बता दे, कि सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 बिहार के अररिया जिले में हुआ था। उनके पिता सुधीर चंद्र रॉय सिविल इंजीनियर थे। उनके जिले के लोगों ने सुब्रत रॉय को अपनी आंखों के सामने बड़े होते देखा है। जिसकी वजह से जिले के लोग गर्व महशूस करते हैा अररिया में सुब्रत रॉय के नाना का घर भी है।

---विज्ञापन---

(https://insider-gaming.com/)

First published on: Nov 15, 2023 12:19 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola