Jharkhand Crime News: झारखंड में सेना के जवान की पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात के समय एक आरोपी पहले ही पीड़िता के घर आकर छिप गया। रात में जब सैनिक की पत्नी दो बच्चों को लेकर सोने लगी, तो उसकी नजर 12 बजे 4 युवकों पर पड़ी। आरोपियों ने महिला को बच्चों को मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कहा कि कुछ दिन पहले तुम्हारी बहन आई थी। हम चाहते तो उससे भी कुछ कर सकते थे। लेकिन तुमको सबक सिखाना था। बताया जा रहा है कि महिला का पति लद्दाख में तैनात है। वारदात कोकर एरिया के नामकुम की बताई जा रही है।
शिकायत के बाद पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह 10 दिन से खरसीदाग में घर बनवा रही है। फिलहाल किराये पर कोकर में रह रही है। सोमवार रात को 8 बजे पानी लेने घर से बाहर गई थी। इस दौरान मौका देखकर एक आदमी घर में छिप गया। रात को खाना खाने के बाद सोई थी। लेकिन रात को 12 बजे चार लोगों ने 3 माह की बेटी और 6 साल के बेटे को मारने की धमकी दी। उसके साथ दुष्कर्म किया। ये लोग सुबह घर से गए। इससे पहले महिला का मोबाइल भी आरोपियों ने तोड़ दिया।
महिला का युवकों से हो चुका है विवाद
पुलिस के अनुसार महिला का जमीन लेने के बाद बोरिंग कराने और निर्माण कार्य करवाने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। युवकों ने कहा था कि वे स्थानीय हैं, इसलिए काम उनको सौंपा जाए। जिसके बाद स्थानीय युवकों को ठेका दिया था। लेकिन एक पिलर का सही निर्माण न होने पर ठेका छीनकर किसी और को दे दिया था। इसके बाद युवकों ने उसके पति से विवाद किया था। आरोपियों ने महिला और उसके पति को कीमत भुगतने की धमकी दी थी। दुष्कर्म के बाद महिला ने अपनी बहन को फोन कर मामले की जानकारी दी। ग्रामीण एसपी अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोगों को अरेस्ट किया गया है।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
3 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines