Dhanbad Crime News: झारखंड से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनबाद के झरिया स्थित एक स्कूल में बुधवार को 13 साल की छात्रा ने रो-रोकर अपनी सहेलियों और स्कूल मैनेजमेंट को पिता की करतूतों के बारे में बताया तो हड़कंप मच गया। छात्रा ने कहा कि ‘मेरे पापा गंदे हैं…वो दीदी के साथ गंदी हरकत करते हैं’।
मामला सामने आने के बाद आसपास के लोग स्कूल पहुंचने लगे। किसी ने इस घटना की सूचना चाइल्ड लाइन और सीडब्ल्यूसी को दी। इसके बाद सीडब्ल्यूसी चेयरमैन ने चाइल्ड लाइन टीम को तुरंत स्कूल में भेजा। इसके अलावा झरिया थाने की एक टीम भी स्कूल पहुंची और बच्ची से मामले की जानकारी ली।
शिकायत के बाद सहम गई बच्ची
पिता के खिलाफ शिकायत के बाद छात्रा इतनी सहम गई कि उसने घर जाने से इंकार कर दिया। ऐसे में सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर उसे बालिका गृह भेजा गया। हालांकि जिस लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पिता पर लगा है वह अपनी मां के साथ घर चली गई। वहीं जिस बच्ची ने यह आरोप पिता पर लगाया है उसकी मां का देहांत हो चुका है। उसके पिता ने अब तीसरी शादी कर ली है। जबकि दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
ये भी पढ़ेंः चलती एंबुलेंस में मरीज की पत्नी से रेप की कोशिश, हालत बिगड़ने पर पति ने दम तोड़ा
आरोपित पिता ने की तीसरी शादी
बता दें कि पिता पर आरोप लगाने वाली छात्रा उसकी सगी बेटी है। आरोपित ने 3 शादियां की हैं। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, उससे सात बच्चे हैं। दूसरी पत्नी अनबन के बाद उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद आरोपित पिता ने तीसरी शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित की तीसरी पत्नी भी 6 बच्चों की मां है।
ये भी पढ़ेंः Haryana Election: BJP ने 10 सीटों पर उतारे दलबदलु नेता, बागी पहुंचाएंगे नुकसान!
वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम आरोपित को पकड़ने उसके घर पहुंची लेकिन वह घर से फरार हो गया। उधर चाइल्ड लाइन की टीम ने मामले की जांच के बाद झरिया थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
22 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
3 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
4 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
5 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
8 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
8 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
11 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
13 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines