Husband Killed Wife: झारखंड में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी को कई साल हो गए हैं। शादी के इतने दिनों बाद भी पत्नी गर्भवती नहीं हो पा रही थी, इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी।
घटना रविवार को झारखंड के खूंटी जिले के जोपनो गांव में हुई। गिरफ्तारी से पहले आरोपी पति दोरमा मुंडा ने वारदात के एक दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या की है। हत्या की सूचना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस को महिला के पति पर शक हुआ। जब पुलिस ने सख्ती से आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल लिया।
पूछताछ में आरोपी पति ने पुलिस को क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी बिरंग देवी से कई साल पहले शादी हुई थी। लेकिन शादी के सालों बाद भी उन्हें संतान नहीं हुआ। उसने बताया कि पत्नी गर्भवती नहीं हो पा रही थी।
आरोपी पति ने बताया कि बच्चा न होने से परेशान होकर उसने रविवार देर रात पत्नी की हत्या कर दी। उसने पुलिस को बताया कि वह बिरंग देवी की हत्या कर किसी और से शादी करना चाहता था। इसके अलावा पुलिस में उसने अपनी पत्नी की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा हत्या का मामला इसलिए दर्ज कराया, क्योंकि उसका कहना था कि गांव के कुछ लोग उसकी पत्नी को डायन बताते थे, वो इसी आरोप को लेकर पुलिस से झूठी शिकायत की थी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
16 hrs agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
8 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
9 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
12 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
16 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
17 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
21 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines