Jharkhand News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दूर-दराज से लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। इस महाकुंभ से जुड़े कई मामले सामने आए लेकिन अब एक झकझोर देने वाला मामला झारखंड से सामने आया है। झारखंड में एक परिवार महाकुंभ में स्नान करने के लिए निकला और अपने घर में बुजुर्ग महिला को कैद कर दिया, कुछ ही दिन में बुजुर्ग महिला की हालत बेहद खराब हुई, पड़ोसियों की दखल के बाद महिला की जान बचाई गई।
मामला झारखंड के रामगढ़ का है, एक सीसीएल कर्मी अपनी बीमार और बुजुर्ग मां को घर में अकेले बंद करके सास-ससुर व पत्नी के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने पहुंच गया। बुजुर्ग, कमजोर महिला जब भूख से तड़पने लगी तो चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे घर से बाहर निकाला।
प्रशासन ने बेटे को भेजा नोटिस
कई दिनों से भूखी महिला की हालत खराब हो चुकी थी। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। जब विवाद बढ़ गया तो कलयुगी बेटा महाकुंभ से लौटा। इधर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी बेटे सीसीएल कर्मी अखिलेश प्रजापति को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो रामगढ़ एसडीओ अखिलेश के खिलाफ भरण पोषण अधिनियम के तहत नोटिस भेजकर जवाब मांगा है और पूछताछ की है। इसके साथ ही 27 फरवरी को उनके न्यायालय में प्रस्तुत होने का आदेश दिया है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अपनी मां को घर में बंद करके संगम स्नान करने तो चले लेकिन पीछे जो ये पाप कर गए, ये नहीं धुलने वाला है, इसे कहां धुलोगे? एक अन्य ने लिखा कि माता-पिता जिन्होंने जीवनभर अपने बच्चों के लिए संघर्ष किया, उन्हें इस तरह की स्थिति में छोड़ देना अमानवीयता की पराकाष्ठा है।
यह भी पढ़ें : नहाती महिलाओं के वीडियो बेचने वाला डार्क वेब क्या? कैसे बिकती है अवैध सामग्री
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि घर में मां तड़पती रही, पाप घर में होता रहा और बेटा चला गंगा में पाप धोने, थोड़ी भी शर्म नहीं आई इनको। एक अन्य ने लिखा कि भाई कलियुग चल रहा है तो पृथ्वी पर हर प्रकार के मनुष्य मिलेंगे, कुछ अपने माता-पिता को कंधे पर उठाकर कुंभ स्नान करा रहे हैं और कोई अपनी मां को घर में बंद करके कुंभ नहा रहा है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
7 hrs agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
8 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
9 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
12 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
16 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
17 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
20 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines