Jharkhand News : झारखंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। शादी के दौरान हुए इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 5 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा-बेरो रोड पर हुई है। यहाँ एक तेज़ रफ्तार कार शादी समारोह में घुस गई, जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारात रात करीब 10 बजे चर्च टोला की ओर जा रही थी, तभी लोहरदगा की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठी और बारात में जा घुसी, जिससे कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
ग्रामीणों ने की मदद, अस्पताल पहुंचे घायल हुए लोग
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए थे और बचाव काम में लग गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी कार चालाक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान आशीष उरांव के रूप में हुई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
आरोपी पुलिस की पकड़ में हैं। मृतकों की पहचान राजेश उरांव (35) और लक्ष्मी उरांव (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं रामगढ़ थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव के पास हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में दोनों की मौत हुई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतकों की पहचान सचिन मोसाद और ढालू संतरा के रूप में हुई है। वहीं अरविंद संतरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
1 hr agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines