---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

बरात में मची चीख पुकार, 2 की मौत, 5 घायल; झारखंड में दर्दनाक हादसा

Jharkhand News : झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, एक तेज रफ्तार कार शादी समारोह में घुस गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

---विज्ञापन---

Jharkhand News : झारखंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। शादी के दौरान हुए इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 5 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा-बेरो रोड पर हुई है। यहाँ एक तेज़ रफ्तार कार शादी समारोह में घुस गई, जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारात रात करीब 10 बजे चर्च टोला की ओर जा रही थी, तभी लोहरदगा की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठी और बारात में जा घुसी, जिससे कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

---विज्ञापन---

ग्रामीणों ने की मदद, अस्पताल पहुंचे घायल हुए लोग

जानकारी के मुताबिक,  घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए थे और बचाव काम में लग गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी कार चालाक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान आशीष उरांव के रूप में हुई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपी पुलिस की पकड़ में हैं। मृतकों की पहचान राजेश उरांव (35) और लक्ष्मी उरांव (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

वहीं रामगढ़ थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव के पास हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में दोनों की मौत हुई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतकों की पहचान सचिन मोसाद और ढालू संतरा के रूप में हुई है। वहीं अरविंद संतरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2025 03:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola