---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Ranchi Election Result 2024: रांची में चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने लगातार दूसरी बार बीजेपी को द‍िलाई जीत

Ranchi Vidhan Sabha Election Result 2024: झारखंड में रांची की सीट को हॉट सीट माना जा रहा था। सवाल था क‍ि इस बार क्या एक बार फिर से इस सीट पर कमल अपना कमाल दिखा पाएगा?

---विज्ञापन---

Ranchi Vidhan Sabha Seat Result Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। राज्‍य की राजधानी रांची में बीजेपी ने अपना परचम लहरा द‍िया है। भाजपा और झामुमो के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। रांची में भाजपा ने वर्तमान विधायक चंद्रेश्‍वर प्रसाद स‍िंंह पर भरोसा जताया था। वह इस भरोसे पर खरे उतरे।

उन्‍होंने 21 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत दर्ज की। झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा की महुआ मांझी दूसरे नंबर पर रहीं। चुनाव के नतीजों से पहले ही महुआ माजी ने जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि 23 नवंबर चुनाव के नतीजे महागठबंधन के पक्ष में ही आएंगे। हेमंत सोरेन एक बार फिर से के मुख्यमंत्री बनेंगे, झारखंड की सत्ता में एक बार फिर से महागठबंधन की ही सरकार आएगी। उनकी यह भव‍िष्‍यवाणी तो सही साब‍ित हुई लेक‍िन वह चुनाव हार गईं।

---विज्ञापन---

2019 में रांची विधानसभा सीट के नतीजे

2019 के नतीजों में भाजपा के सी. पी. सिंह को 79,646 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने झामुमो के महुआ माजी को 73,742 वोटों के साथ शिकस्त दी थी। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार शर्मा को 6,479 वोट मिले थे। 2014 की बात की जाए तो इस बार भी भाजपा के सी. पी. सिंह ने 95,760 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। इस बार झामुमो की महुआ माझी को केवल 36,897 वोट पड़े थे। इसके अलावा कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को 7,935 वोट मिले थे।

2011 की जनगणना के मुताबिक, रांची जिले की जनसंख्या 2,914,253 थी। यहां की साक्षरता दर यहां पर 77.13% है। जिले की 30.23% आबादी सादरी और 28.08% आबादी हिंदी बोलती है। इस जिले में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि 1 लोकसभा क्षेत्र है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 23, 2024 06:10 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola