झारखंड की हॉट सीटें कौन सी हैं?
- बरहेटः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी ने गमालियल हेंब्रम को उतारा है.
- गांडेयः गिरिडीह के गांडेय सीट से झामुमो ने सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उतारा है। भाजपा की मुनिया देवी उनके सामने हैं।
- सरायकेला: बीजेपी ने यहां से चंपई सोरेन को और जेएमएम ने गणेश महली को अपना उम्मीदवार बनाया है।
- घाटशिलाः पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया है। उनके सामने झामुमो ने वर्तमान विधायक और मंत्री रामदास सोरेन को ही उतारा है।
- धनवारः बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मैदान में हैं। उनके सामने भाकपा माले के राजकुमार यादव और झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी हैं।
- पोटकाः पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके सामने वर्तमान विधायक संजीव सरदार हैं।
- जमशेदपुर पूर्वीः बीजेपी ने पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के डॉ अजय कुमार हैं।