Jamtara Vidhan Sabha Seat Result: जामताड़ा सीट से इरफान अंसारी की जीत, सीता सोरेन को दी शिकस्त

Jamtara Vidhan Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के इरफान अंसारी ने 2014 और 2019 के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इस बार उनके सामने सीता सोरेन रहीं।

LIVE Jamtara Assembly Constituency Election Result 2024

LIVE Jamtara Assembly Constituency Election Result 2024

Jamtara Vidhan Sabha Seat Result: झारखंड विधानसभा चुनाव (झारखंड चुनाव 2024) के नतीजे 23 नवंबर को घोषित हुए। राज्य में जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा रही- वह है सीता सोरेन की जामताड़ा सीट। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने इस बार पाला बदला। वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जामताड़ा से चुनाव लड़ीं। उनका इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी से रहा। इरफान अंसारी ने उन्हें 43676 वोटों से शिकस्त दी। इरफान अंसारी को कुल 133266 वोट मिले, जबकि सीता सोरेन को 89590 वोट मिले।

विज्ञापन

जामताड़ा विधानसभा सीट पर इरफान अंसारी का दबदबा

जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. इरफान अंसारी लगातार आगे रहे। 2019 में कांग्रेस के इरफान अंसारी को 112,829 वोटों के साथ जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी के बीरेंद्र मंडल को 74,088 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तरुण कुमार गुप्ता को केवल 6,219 वोट ही मिल पाए थे। 2014 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की, इस बार उनको 67,486 वोट मिले थे। इस बार उनका मुकाबला एक बार फिर से बीजेपी के बीरेंद्र मंडल से था, जिनको 58,349 वोट मिले थे।

विज्ञापन

इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी ने भी राजनति में एक लंबी पारी खेली है। वह जामताड़ा से 4 बार जीत दर्ज करा चुके हैं। कहा जा सकता है कि जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का बहुत पहले से ही दबदबा रहा है।

कौन हैं सीता सोरेन?

सीता सोरेन झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन की बहू और उनके बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जामा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। 2019 के चुनाव में जामा विधानसभा सीट से सीता सोरेन ने बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश मुर्मू को करारी शिकस्त दी थी। आज वह उसी पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ