Jamshedpur East Vidhan Sabha Seat Result Live Updates: जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट पर बीजेपी ने बाजी मार ली है। बीजेपी की पूर्णिमा साहू ने यहां 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार अपनी सीट बरकरार नहीं रख पाए। 64 हजार वोटों के साथ वह दूसरे नंबर पर रहे।
1995 से 2014 तक बीजेपी के रघुबर दास लगातार जीतते रहे थे। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर कई पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा ने रघुबर दास की बहू पूर्णिमा साहू को मैदान में उतारा, जबकि JLKM ने तरुण कुमार डे को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने इस बार अजय कुमार को मैदान में उतारा है।
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2019 में स्वतंत्र उम्मीदवार सरयू राय ने जमशेदपुर ईस्ट सीट पर जीत हासिल की थी। उनको कुल 73,945 वोट मिले थे। जबकि, बीजेपी के रघुबर दास ने 58,112 वोटों के साथ दूसरा स्थान था। कांग्रेस के गौरव वल्लभ को 18,976 वोट मिले थे। वहीं, 2014 के नतीजों को देखें तो इसमें बीजेपी के रघुबर दास ने 103,427 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे को 33,270 वोटों के साथ शिकस्त दी थी।
दास परिवार का गढ़ जमशेदपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र
जमशेदपुर ईस्ट को दास परिवार का गढ़ कहा जाता है। इस सीट से रघुवर दास 5 बार चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। 2014 में जमशेदपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 168215 थी, जिसमें 91179 पुरुष मतदाता और 77036 महिला मतदाता थे।
पिछली बार जमशेदपुर ईस्ट पर बीजेपी के रघुवर दास को शिकस्त मिली थी। जिसके बाद इस बार उनको टिकट नहीं मिला है। लेकिन इस बार उनकी बहू को इस सीट से टिकट दिया गया है। कहा जा रहा है कि अपनी बहू के रूप में रघुवर दास खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 day agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
2 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
3 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
11 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
12 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
15 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
19 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
20 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines