Gandey Vidhan Sabha Seat Result : हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने उनकी जगह संभाली। जिस तरह से वह चुनावी रैलियां करती नजर आईं, ऐसे में कयास लगाए गए कि वही झारखंड की अगली सीएम होंगी। हालांकि सीएम तो नहीं बनीं लेकिन झारखंड की राजनीति में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट से जीत हासिल की।
झारखंड विधानसभा 2024 में गांडेय सीट से झामुमो ने कल्पना सोरेन को मैदान में उतारा। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार मुनिया देवी से हुआ। कल्पना सोरेन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मुनिया देवी को 17142 वोटों के अंतर से मात दी। उन्हें 119372 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी ने 102230 मत प्राप्त किए।
गांडेय सीट पर किसकी जीत?
गांडेय में इस बार नारी शक्ति देखने को मिल रही है। इसके पहले 2024 विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की कल्पना सोरेन को ने शानदार जीत हासिल की थी। गांडेय की जनता ने कल्पना सोरेन के लिए बंपर वोटिंग की, उनको उपचुनाव में 109,827 वोट मिले थे। कल्पना ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को मात दी थी, दिलीप वर्मा को 82,678 वोट मिले।
वहीं, 2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो इसमें भी JMM के डॉ. सरफराज अहमद ने 65,023 वोटों से जीत हासिल की। इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी के जयप्रकाश वर्मा को 56,168 वोटों से हराया। इसके अलावा आजसू के अर्जुन बैठा को सिर्फ 15,361 वोट ही मिल पाए थे। 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे JMM के हक में नहीं थे। इसमें बीजेपी के जयप्रकाश वर्मा को 48,838 वोटों के साथ जीत हासिल की। उनका मुकाबला झामुमो के सालखन सोरेन से था, जिनको 38,559 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के डॉ. सरफराज अहमद 35,727 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
1 day agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
3 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
4 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
5 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
13 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
14 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
17 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
21 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
22 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines