---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Gandey Vidhan Sabha Seat Result: गांडेय सीट पर JMM का कब्जा, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी बनीं विधायक

Gandey Vidhan Sabha Election Result 2024 : झारखंड की गांडेय सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने इस सीट से जीत हासिल की। उन्होंने उम्मीदवार मुनिया देवी को 17 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

---विज्ञापन---

Gandey Vidhan Sabha Seat Result : हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने उनकी जगह संभाली। जिस तरह से वह चुनावी रैलियां करती नजर आईं, ऐसे में कयास लगाए गए कि वही झारखंड की अगली सीएम होंगी। हालांकि सीएम तो नहीं बनीं लेकिन झारखंड की राजनीति में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट से जीत हासिल की।

झारखंड विधानसभा 2024 में गांडेय सीट से झामुमो ने कल्पना सोरेन को मैदान में उतारा। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार मुनिया देवी से हुआ। कल्पना सोरेन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मुनिया देवी को 17142 वोटों के अंतर से मात दी। उन्हें 119372 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी ने 102230 मत प्राप्त किए।

---विज्ञापन---

गांडेय सीट पर किसकी जीत?

गांडेय में इस बार नारी शक्ति देखने को मिल रही है। इसके पहले 2024 विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की कल्पना सोरेन को ने शानदार जीत हासिल की थी। गांडेय की जनता ने कल्पना सोरेन के लिए बंपर वोटिंग की, उनको उपचुनाव में 109,827 वोट मिले थे। कल्पना ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को मात दी थी, दिलीप वर्मा को 82,678 वोट मिले।

वहीं, 2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो इसमें भी JMM के डॉ. सरफराज अहमद ने 65,023 वोटों से जीत हासिल की। इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी के जयप्रकाश वर्मा को 56,168 वोटों से हराया। इसके अलावा आजसू के अर्जुन बैठा को सिर्फ 15,361 वोट ही मिल पाए थे। 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे JMM के हक में नहीं थे। इसमें बीजेपी के जयप्रकाश वर्मा को 48,838 वोटों के साथ जीत हासिल की। उनका मुकाबला झामुमो के सालखन सोरेन से था, जिनको 38,559 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के डॉ. सरफराज अहमद 35,727 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 23, 2024 06:45 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola