---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Dumka Vidhan Sabha Seat Result: दुमका सीट पर हेमंत सोरेन के भाई की जीत, क्या रहा बीजेपी का हाल?

Dumka Vidhan Sabha Election Result 2024: झारखंड की दुमका विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर लड़े हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

Dumka Vidhan Sabha Seat Result : झारखंड की दुमका विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला क्योंकि यहां की लड़ाई सोरेन बनाम सोरेन की है। दुमका सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन चुनाव लड़े। वहीं, बीजेपी ने सुनील सोरेन को मैदान में उतारा। यहां की जनता हर बार नए कोई नया उम्मीदवार चुनती है। नतीजों के शुरुआती रुझानों में हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन पीछे चल रहे थे, लेकिन नतीजे आते-आते वे बाजी मार ले गए। उन्होंने 14588 वोटों से जीत दर्ज की। बसंत सोरेन को 95685 वोट मिले। जबकि बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन को 81097 वोट हासिल हुए।

क्या है इस सीट का इतिहास?

2020 विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की बात करें तो इसमें झामुमो के बसंत सोरेन को 80,559 वोटों से जीत मिली थी। इस दौरान उनका मुकाबला बीजेपी के लुइस मरांडी से था, जिनको 73,717 वोट मिले थे। 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों में भी झामुमो को जीत मिली। 2019 में हेमंत सोरेन ने ही बाजी मारी थी, उनको 81,007 वोट मिले थे। इस बार भी उनके सामने बीजेपी से लुइस मरांडी थे, जिनको 67,819 वोट मिले थे। इसके अलावा झाविमो(पी) की अंजुला मुर्मू 3,156 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही थीं।

---विज्ञापन---

2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लुईस मरांडी ने 69,760 के साथ जीत दर्ज की। जबकि जेएमएम के हेमंत सोरेन को 64,846 वोट मिले थे। इस बार उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा जेवीएम(पी) के बबलू कुमार मुर्मू को 4,552 वोट और कांग्रेस के सागेन मुर्मू ने 3,594 वोट हासिल किए।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 06:35 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola