---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Dhanwar Vidhan Sabha Seat Result: धनवार सीट पर JMM को लगा झटका, बाबूलाल मरांडी ने मारी बाजी

Dhanwar Vidhan Sabha Election Result 2024 : झारखंड की धनवार सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और JMM के निजामुद्दीन अंसारी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम प्रत्याशी को हरा दिया।

---विज्ञापन---

Dhanwar Vidhan Sabha Seat Result : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से एक धनवार सीट काफी चर्चा में है। इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के निजामुद्दीन अंसारी और राज कुमार यादव (Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) से हुआ। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को जीत मिली।

बाबूलाल मरांडी ने मारी बाजी

---विज्ञापन---

पहले भी बाबूलाल मरांडी बीजेपी की टिकट पर दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन 2019 में JVM(P) की तरफ से बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से जीत मिली थी। इस बार बाबूलाल मरांडी ने अपने प्रतिद्वंद्वी निजामुद्दीन अंसारी को 35438 वोटों के अंतर से मात दी। उन्हें 106296 वोट मिले, जबकि निजामुद्दीन अंसारी ने 70858 मत प्राप्त किए।

2019 झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम

धनवार सीट के पिछले दो चुनाव के नतीजों को देखें तो दोनों बार ही अलग उम्मीदवारों को जीत मिली थी। 2019 में JVM(P) की तरफ से चुनावी मैदान में बाबूलाल मरांडी थे, जिनको 52,352 वोट मिले थे। बीजेपी के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को हराकर उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। तीसरे नंबर पर CPI(ML)L के राज कुमार यादव थे, जिन्होंने 32,245 वोट हासिल किए। 2014 विधानसभा चुनाव के परिणाम देखें तो इसमें CPI(ML)L के राज कुमार यादव ने 50,634 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। 2014 में JVM(P) के बाबूलाल मरांडी को 39,922 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बीजेपी के लक्ष्मण प्रसाद सिंह 31,659 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

---विज्ञापन---

इस सीट पर 2009 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के निजामुद्दीन अंसारी ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद 2014 के चुनाव में CPIM के राज कुमार यादव ने जीत दर्ज की। 2019 में बाबूलाल मरांडी जीते थे। इस बार निजामुद्दीन अंसारी और बाबूलाल मरांडी के बीच कांटे की टक्कर है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 06:40 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola