Chaibasa Vidhan Sabha Seat Result: चाईबासा सीट पर फिर JMM का कब्जा, दीपक बिरुवा को मिली बंपर जीत

Chaibasa Vidhan Sabha Election Result 2024 Vote Counting Updates: चाईबासा विधानसभा सीट पर पिछले 15 साल से JMM का कब्जा है। इस सीट पर पर 13 नवंबर को वोट डाले गए। इस बार फिर जेएमएम को चाईबासा सीट पर जीत मिली।

LIVE Chaibasa Assembly Constituency Election Result 2024

Chaibasa Assembly Constituency Election Result 2024

Chaibasa Vidhan Sabha Seat Result : चाईबासा विधानसभा अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। 2024 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर गीता बालमुचू और दीपक बिरुवा के बीच मुकाबला हुआ है। दीपक बिरुवा ने इस सीट से बंपर जीत हासिल की। उन्होंने 64 हजार से अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी गीता बालमुचू को मात दी।

विज्ञापन

पिछली तीन बार से दीपक बिरुवा चाईबासा से जीत रहे हैं। जेएमएम के प्रत्याशी दीपक बिरुवा को 107367 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी गीता बालमुचू ने 42532 मत प्राप्त किए। दीपक बिरुवा ने 64835 वोटों से जीत हासिल की।

विज्ञापन

2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम

2019 के विधानसभा चुनाव में JMM के दीपक बिरुआ जीत मिली थी। इस चुनाव में उनको 69,485 वोट मिले थे। उनका मुकाबला भाजपा के जे. बी. तुबिद से था। के जे. बी. तुबिद को 43,326 मिले, जबकि JVM(P) को चांदमणि बालमुचू 6,808 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 2014 के विधानसभा नतीजों में JMM के दीपक बिरुआ ने 68,801 वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के ज्योति भ्रमर तुबिद को 34,086 वोट मिले। तीसरे नंबर पर स्वतंत्र उम्मीदवार जॉन मिरन मुंडा (10,983 वोट) और चौथे पर कांग्रेस के अशोक सुंडी (8,203 वोट) रहे।

इससे पहले गीता बालमुचू चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव जीत चुकी हैं। 57 साल की गीता ग्रेजुएट पास हैं। गीता बालमुचू के खिलाफ जीरो आपराधिक मामले हैं। कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह 92.4 लाख है। गीता ने चुनाव प्रचार जोरों शोरों से किया, इस दौरान उन्होंने कई रैलियां कि जिसमें उन्होंने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों या समस्याओं को हल करने की बात कही। अब देखना कि नतीजे किसके हक में आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ