भारत सरकार की तरफ से देशभर में ‘नक्सल मुक्त भारत’ अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी बीच झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस के हाथों में एक कामयाबी लगी है। यहां एंटी नक्सलवाद ऑपरेशन के तहत पुलिस ने एक 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। वहीं, एक 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।
5 लाख का इनामी ढेर, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार
जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में रविवार देर रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो सोमवार सुबह तक चली। इस लंबी मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया, जो भाकपा का नक्सली कमांडर मनीष यादव था। इस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा पुलिस ने एक नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इस खबर की पुष्टि पलामू DIG वाईएस रमेश ने की है।
जंगल में पुलिस की घेराबंदी
पलामू DIG वाईएस रमेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनीष यादव अपने दस्ते के साथ जंगल में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी की। पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में इनामी नक्सली मनीष यादव ढेर हो गया। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में पुलिस को मौके से दो ऑटोमैटिक राइफल भी बरामद हुईं।
यह भी पढ़ें: झारखंड में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, 10 लाख का इनामी भी शामिल
2 इनामी नक्सली ढेर
बता दें कि दो दिन पहले ही सदर थाना क्षेत्र के ईचाबार जंगल में हुई पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में पुलिस ने एक 5 लाख के इनामी प्रभात गंझू और 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा को मार गिराया था। पप्पू लोहरा जेजेएमपी का सुप्रीमो था।
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
7 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
8 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
11 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
15 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
16 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
20 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
20 days agoईडी की झारखंड-ओडिशा में छापेमारी, सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines