विवेक चन्द्र, रांची : ठंढ में किरायदार का रात में देर से मकान में लौटना और दरवाजे खोलने की बात कहना मकान मालिक को इतना नागवार लगा कि उसने किरायदार को गोली मार दी। यह चौंकाने वाला घटना रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके के खोखमा टोली की है।
बबलू यादव नामक किरायेदार हर दिन देरी से घर आता था और अपने मकान मालिक राजेश तिवारी को मेन गेट खोलने को कहता था। किरायेदार के इस आदत की वजह से मकान मालिक राजेश तिवारी उससे हमेशा नाराज़ रहता था। रविवार की रात भी किराएदार बबलू देर से करीब 12 बजे घर लौटा। देरी से लौटने के बाद उसने मकान मालिक से गेट खोलने का आग्रह किया। इस पर मकान मालिक ने आपत्ति जताई फिर मकान मालिक और किरायदार में विवाद बढ़ गया। बात दोनों के बीच नोक-झोंक तक आ पहुंची। इस पर मकान मालिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से किरायेदार को गोली मार दी।
ठंड में दरवाजा खोलना संभव नहीं तो चाभी दें
किरायदार बबलू मालिक राजेश तिवारी के घर पर बतौर किरायेदार रहा करता था। वह रविवार की रात जैसे ही घर पहुंचा मालिक ने गेट खोलने से यह कहकर इनकार कर दिया कि ठंड बढ़ी हुई है ऐसे में इतनी रात में दरवाजा खोलना सम्भव नहीं है। इस पर बबलू ने मालिक से कहा कि वह गेट नहीं खोल सकते तो एक चाभी उसे दे दें। बस यही बात मकान मालिक को नागवार लगी और अपनी पिस्टल निकाल गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी है, और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
गोली चलाने वाला मकान मालिक गिरफ्तार
पुलिस ने सूचना मिलते ही गोली चलाने वाले राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। राकेश सेना का रिटायर्ड जवान है। पिस्तौल जिससे राकेश गोली चलायी गयी थी उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल यह घटना आस-पास में चर्चा का विषय बनी है।
संबंधित खबरें
चलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 hrs agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
20 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
21 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines