Khunti election result Loksabha 2024 live vote counting : भाजपा को लगा झटका, कांग्रेस नेता कालीचरण मुंडा की जीत हुई पक्की

Khunti election result Lok Sabha 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट अब कुछ घंटों में आने वाला है। सभी लोगों की नजर वोटिंग काउंटर पर है। इस समय कांग्रेस नेता काली चरण मुंडा +145921 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अर्जुन मुंडा पीछे हैं। अब देखना है कि किस पार्टी की सरकार बन रही है। क्या इस बार कांग्रेस भाजपा को पछाड़ सकती है।

Khunti Lok Sabha Election 2024

Khunti election result Loksabha 2024 live vote counting news: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कुछ देर में आने वाले हैं। सभी लोग सांसें थाम कर बैठे हुए हैं। सभी को इंतजार है कि किस पार्टी की सरकार बनेगी। बता दें कि सुबह 8 बजे लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। इस समय कांग्रेस नेता काली चरण मुंडा भाजपा नेता अर्जुन मुंंडा से आगे चल रहे हैं। बता दें कि इस समय कालीचरण मुंडा +145921 वोट से आगे चल रहे हैं। झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक खूंटी लोकसभा भी है। चुनाव आयोग द्वारा खूंटी लोकसभा चुनाव चौथे चरण में संपन्न हुआ था। चुनाव आयोग के गणना के अनुसार, खूंटी में कुल 66.1 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन

खूंटी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की तिथि

खूंटी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तिथि 13 मई 2024 यानी चौथे चरण में संपन्न हुआ था।

विज्ञापन

खूंटी लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम की तिथि

चुनाव आयोग के अनुसार, खूंटी निर्वाचन झारखंड लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना और परिणाम की घोषणा की तिथि 4 जून 2024 दिन मंगलवार को है।

विज्ञापन

खूंटी निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा चुनाव 2024 उम्मीदवार

बता दें कि झारखंड के निर्वाचन क्षेत्र खूंटी लोकसभा चुनाव 2024 में प्रमुख दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल की है। प्रमुख दलों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अर्जुन मुंडा और कांग्रेस पार्टी की ओर से कालीचरण मुंडा नामांकन दर्ज किया है। अब 4 जून का सबका इंतजार है कि किस पार्टी की सरकार बनेगी। क्या पिछली बार की तरह भी इस बार भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अर्जुन मुंडा फिर खूंटी में खूंटा गाड़ पाएंगे।

विज्ञापन

खूंटी लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम

बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के अर्जुन मुंडा विजयी प्रत्याशी थे। भारतीय जनता पार्टी को कुल 382638 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार काली चरण को 381193 वोट मिले थे। यानी काली चरण लोकसभा चुनाव 2019 में सिर्फ 1445 वोट से हार गए थे। इस बार यानी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी में मुकाबला काटें की होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ