Jharkhand News: औद्योगिक विकास में रणनीतिक सहयोग देगा JICA, प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Author: News24 हिंदी
Jul 19, 2025 02:35 PM IST
झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ अदिति पुरी के साथ एक बैठक की। जिसमें JICA ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास पर झारखंड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की।
JETRO ने झारखंड को दिया सहयोग का आश्वासन
वहीं उद्योग सचिव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक सुजुकी ताकाशी से मुलाकात की। JETRO ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों पक्ष नए निवेश अवसरों को खोलने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों पर सहमति बनी है। जबकि एक बैठक नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में NEC कॉर्पोरेशन के कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी के रयोहेई आइबा के साथ हुई।
झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा
आईटी सॉल्यूशन, दुर्लभ मृदा खनिज खनन के लिए डिजिटल तकनीकों और NEC के सहयोग से एक जापानी भाषा अकादमी की स्थापना में संयुक्त उद्यम के अवसरों की खोज करेगी। NEC ने झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में उसके साथ साझेदारी करने में गहरी रुचि व्यक्त की।